क्राइम खबरनामा, गौरव नागपाल जालंधर: मुख्यमंत्री पंजाब के निर्देश पर पंजाब को ड्रग्स और भ्रष्टाचार मुक्त बनाने के लिए पुलिस प्रशासन सख्त कार्रवाई कर रहा है। इसी के तहत अमृतसर में पुलिस ने सी-डिवीजन थाना में तैनात कांस्टेबल वरिंदर सिंह के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम (PC Act) के तहत मामला दर्ज किया है।
इससे पहले, दो भ्रष्ट पुलिसकर्मियों को सेवा से बर्खास्त किया जा चुका है। आरोपी कॉन्स्टेबल वरिंदर सिंह, जो गांव ध्यानपुर, थाना खलचियां, जिला अमृतसर का निवासी है और वर्तमान में पुलिस क्वार्टर हॉल गेट अमृतसर में रह रहा था, को गिरफ्तार कर लिया गया है।
एएसआई गुरजीत सिंह और सीनियर कांस्टेबल सुखजीत सिंह को भ्रष्टाचार के आरोपों में सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। दोनों के खिलाफ FIR थाना विजिलेंस ब्यूरो, अमृतसर, थाना मोहनकपुरा, अमृतसर, और थाना विजिलेंस ब्यूरो, जालंधर में मामले दर्ज किए गए हैं।