‘युद्ध नशे विरुद्ध’ के तहत पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 22.295 किलो हेरोइन, 2 ग्लॉक पिस्टल समेत 4 तस्कर गिरफ्तार

‘युद्ध नशे विरुद्ध’ के तहत पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 22.295 किलो हेरोइन, 2 ग्लॉक पिस्टल समेत 4 तस्कर गिरफ्तार

क्राइम खबरनामा, गौरव नागपाल : Punjab Police ने ‘युद्ध नशे विरुद्ध’ अभियान के तहत जिला फिरोजपुर में बड़ी सफलता हासिल की है। मुख्यमंत्री और डीजीपी के निर्देशों पर एसएसपी सरदार भूपिंदर सिंह सिद्धू के नेतृत्व में सीआईए स्टाफ जीरा की टीम ने 4 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है।

डीआईजी फिरोजपुर रेंज श्री स्नेहदीप शर्मा ने बताया कि पुलिस ने हरियाणा नंबर की कार में आ रहे तस्करों को काबू कर कुल 22 किलो 295 ग्राम हेरोइन, 2 लाख 5 हजार रुपये की ड्रग मनी, 2 ग्लॉक पिस्टल, मैगजीन, 9 एमएम के 2 जिंदा कारतूस और 4 मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रताप सिंह (गांव किलचे, फिरोजपुर), जगजीत सिंह उर्फ जग्गा (अरनीवाला, फाजिल्का), मलूक सिंह (गंधू किलचा, फिरोजपुर) और किरणदीप सिंह उर्फ दीप (शहीद भगत सिंह कॉलोनी, फिरोजपुर शहर) के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, शुरुआती तलाशी में 2 किलो 717 ग्राम हेरोइन बरामद हुई, जबकि पूछताछ के दौरान प्रताप सिंह की निशानदेही पर 19 किलो 578 ग्राम और हेरोइन बरामद की गई। इस तरह कुल बरामदगी 22.295 किलो रही।

डीआईजी ने बताया कि आरोपी पाकिस्तानी तस्कर अली डोगर के संपर्क में थे और ड्रोन के जरिए पाकिस्तान से हेरोइन व हथियार मंगवाए गए थे। थाना सदर फिरोजपुर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक खंगाले जा रहे हैं। इस ऑपरेशन में बीएसएफ की 99 बटालियन ने भी पुलिस को सहयोग दिया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *