चंडीगढ़ के सेक्टर-9 में बुधवार को 31 वर्षीय प्रॉपर्टी डीलर चरणप्रीत सिंह की बाइक सवार हमलावरों ने 12 राउंड फायरिंग कर हत्या कर दी। वह जिम से निकलकर अपनी गाड़ी में बैठ रहा था, तभी हमला हुआ। गंभीर हालत में उसे PGI ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
मृतक को पहले भी धमकियां मिल चुकी थीं और उसने पुलिस में शिकायत दी थी, लेकिन सुरक्षा नहीं मिली। मौके से 12 खोखे बरामद हुए हैं और पुलिस जांच जारी है।
