पंजाब में 24 एसएचओ की पदोन्नति, मुख्यमंत्री मान ने अधिकारियों को किया प्रोत्साहित

पंजाब में 24 एसएचओ की पदोन्नति, मुख्यमंत्री मान ने अधिकारियों को किया प्रोत्साहित

क्राइम खबरनामा, गौरव नागपाल: पंजाब सरकार ने खेल कोटे के तहत 24 एसएचओ को प्रमोशन मिला है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने इन अधिकारियों की बेहतरीन सेवाओं को देखते हुए उन्हें उन्हें प्रमोट किया है। यह पदोन्नति 2011 से लंबित थी .

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने चंडीगढ़ स्थित अपने आवास पर सभी पदोन्नत अधिकारियों को आमंत्रित किया और एक चाय पार्टी का आयोजन किया। इस मौके पर उन्होंने अधिकारियों को उनके अच्छे कार्य के लिए प्रोत्साहित किया और उन्हें पदोन्नति मिलने पर बधाई दी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पदोन्नति इन अधिकारियों की कड़ी मेहनत और समर्पण का फल है और उन्होंने भविष्य में भी इसी प्रकार अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *