बड़ी खबर: इस दिन जालंधर पहुँच रहे है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, जानें वजह

बड़ी खबर: इस दिन जालंधर पहुँच रहे है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, जानें वजह

क्राइम खबरनामा, गौरव नागपाल: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले महीने पंजाब के दौरे पर आ रहे हैं। प्रधानमंत्री 1 फरवरी को जालंधर पहुंचेंगे, जहां वह डेरा सचखंड बल्लां जाकर माथा टेकेंगे। इस दौरे की जानकारी लुधियाना के पूर्व सांसद और केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत बिट्टू ने साझा की है।

रवनीत बिट्टू के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1 फरवरी को शाम करीब 4 बजे पंजाब पहुंचेंगे। माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री का यह दौरा धार्मिक और सामाजिक दृष्टि से खास महत्व रखता है।

गौरतलब है कि 25 जनवरी को डेरा सचखंड बल्लां के संत निरंजन दास जी को पद्मश्री सम्मान के लिए चुना गया था। इसके बाद प्रधानमंत्री के इस दौरे को अहम माना जा रहा है। यह दौरा पंजाब में सामाजिक सौहार्द और सम्मान की भावना को और मजबूत करने वाला माना जा रहा है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *