पंजाब में सुरक्षा एजेंसियों ने अमृतसर ग्रामीण और फरीदकोट पुलिस के साथ संयुक्त अभियान में थाना भिंडी सैदा ग्रेनेड हमले का मामला सुलझाते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से दो पिस्तौल और अन्य सबूत बरामद हुए हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि यह मॉड्यूल पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI से जुड़ा था और विदेशी हैंडलर के निर्देश पर काम कर रहा था।
पुलिस के अनुसार आरोपी पुलिस ठिकानों को निशाना बनाने की साजिश रच रहे थे और 29-30 मार्च की रात रेकी कर हमला किया। सभी आरोपियों के खिलाफ यूएपीए, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने कहा कि नेटवर्क की आगे जांच जारी है और राज्य में शांति बनाए रखने के लिए सख्त कार्रवाई की जाएगी।
