पंजाब में दिल दहला देने वाली वारदात, NRI बुजुर्ग महिला की बेरहमी से हत्या, बाथरूम में मिली लाश

पंजाब में दिल दहला देने वाली वारदात, NRI बुजुर्ग महिला की बेरहमी से हत्या, बाथरूम में मिली लाश

पंजाब के खन्ना में एक सनसनीखेज मामला सामने आया, जहां NRI बुजुर्ग महिला जगपाल कौर (81) का शव उनके घर के बाथरूम में मिला। महिला के हाथ-पैर और मुंह बंधे हुए थे तथा शरीर पर चोट के निशान पाए गए। पुलिस को नाक-मुंह दबाकर हत्या किए जाने की आशंका है।

जगपाल कौर रिटायर्ड टीचर थीं और लंबे समय से कनाडा में रह रही थीं। वह अक्टूबर 2025 में पंजाब आई थीं और अप्रैल 2026 में वापस कनाडा जाने की तैयारी में थीं। महिला घर में अकेली रहती थीं। घर से बदबू आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *