लुधियाना में निहंगों ने पुलिस पार्टी पर तलवारों से किया हमला, कई मुलाजिम जख्मी, पढ़ें

Gaurav Nagpal
Gaurav Nagpal
2 Min Read

क्राइम खबरनामा, गौरव नागपाल: जगरांव में शुक्रवार देर रात गांव कमालपुर में रेड करने गई पुलिस टीम पर निहंग सिंहों ने तलवारों से हमला कर दिया। हमले में एक एसएचओ की आंख के पास छोटी तलवार लगी है जबकि चौकी इंचार्ज की उंगलियों पर तलवार लगी है। इसके इलावा कई पुलिस मुलाजिम जख्मी बताए जा रहे है। पुलिस ने एक निहंग सिंह को काबू कर लिया जबकि अन्य आरोपी मौके से फरार हो गए। जिनकी तलाश के लिए पुलिस ने छापेमारी शुरू कर दी है।

जानकारी मुताबिक लुधियाना थाना सदर के इलाके में निहंगों की वेशभूषा में आए तीन लुटेरों ने एक व्यक्ति से आल्टो कार हथियारों के बल पर छीन ली थी। इसी मामले में शुक्रवार देर रात एसएचओ हर्षवीर वीर और मराडो पुलिस चौकी इंचार्ज तरसेम गांव कमालपुर में बदमाशों को ढूंढने के लिए गए थे। पुलिस टीम को देख कर एक युवक ने शोर मचा दिया। इस बीच कुछ अन्य निंहगों ने भी पुलिस टीम पर धावा बोल दिया। 

हमले में थाना सदर के एसएचओ हर्षवीर व चौकी मराडो के इंचार्ज तरसेम बराड़ सहित दो अन्य पुलिस कर्मियों को भी चोटें आईं। जिन्हें सिविल अस्पताल में लाया गया। घायल पुलिस कर्मचारियों ने भी अपना मेडिकल सिविल अस्पताल में करवा लिया है। सूत्रो के मुताबिक पुलिस ने हमला होते देख गोली भी चलाई थी जिसको लेकर अभी पुलिस कुछ बताने से इंकार कर रही है।

itree network solutions +91-8699235413
Share This Article
Leave a comment