विवादित बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाली नैन्सी ग्रेवाल की कनाडा में हत्या, हमलावर ने घर में घुसकर चाकू मारे

विवादित बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाली नैन्सी ग्रेवाल की कनाडा में हत्या, हमलावर ने घर में घुसकर चाकू मारे

क्राइम खबरनामा, गौरव नागपाल: कनाडा के विंडसर में रहने वाली पंजाबी मूल की 45 वर्षीय नैन्सी ग्रेवाल की उनके ही घर में घुसकर चाकू मारकर हत्या कर दी गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, किसी अज्ञात हमलावर ने घर में घुसकर नैन्सी ग्रेवाल पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल अवस्था में उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन ज्यादा चोटें लगने के कारण उनकी मौत हो गई।

पुलिस फिलहाल इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। कनाडा पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल इस मामले में जांच जारी है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *