लुधियाना के कॉलेज रोड स्थित फव्वारा चौक के पास एम.बी. जैन ज्वेलर्स में विश्वासघात का बड़ा मामला सामने आया है। शोरूम मालिक विक्रम जैन की शिकायत पर थाना डिवीजन नंबर-8 पुलिस ने अकाउंटेंट राम शंकर (निवासी गोंडा, यूपी) के खिलाफ BNS की धारा 318(4) व 306 के तहत केस दर्ज किया है।
आरोप है कि आरोपी ने फर्जी कैश बिल और कंप्यूटर में गलत एंट्री कर करोड़ों के सोने के गहने व नकदी हड़प ली। 22 जनवरी को रिकॉर्ड मांगने के बाद वह अगले दिन शोरूम से गायब हो गया और फोन बंद मिला। फिजिकल स्टॉक चेक में भारी कमी पाई गई। पुलिस का कहना है कि आरोपी फरार है और उसकी तलाश में दबिश जारी है।

