पंजाब में अगले 3 दिनों में दस्तक दे सकता है मानसून, येलो अलर्ट जारी

पंजाब में अगले 3 दिनों में दस्तक दे सकता है मानसून, येलो अलर्ट जारी

क्राइम खबरनामा, गौरव नागपाल: पंजाब में मानसून अगले तीन दिनों के भीतर दस्तक दे सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, मानसून मध्य राजस्थान तक पहुंच चुका है और अब तेजी से हिमाचल प्रदेश की ओर बढ़ रहा है। इसके प्रभाव से पंजाब में भी जल्द बारिश शुरू होने की संभावना है। आज के लिए राज्य में बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।

पिछले 24 घंटों में पंजाब में औसत अधिकतम तापमान में 0.6 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई है, हालांकि तापमान सामान्य के आसपास ही बना हुआ है। राज्य में सबसे अधिक तापमान बठिंडा में 40 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

इसके अलावा अमृतसर, लुधियाना, फरीदकोट और जालंधर जैसे प्रमुख शहरों में भी तापमान 36 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा। मौसम विभाग का अनुमान है कि आज तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है, लेकिन अगले 24 घंटों के बाद तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट आने की संभावना है। इससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *