चंडीगढ़ के सेक्टर-37 स्थित BJP दफ्तर के बाहर एक स्कूटी में धमाका होने की खबर सामने आई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी। SSP भी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। पुलिस फिलहाल इस पूरे मामले की जांच में जुटी है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि आखिर इस धमाके की वजह क्या है. पुलिस तमाम एंगल की जांच में भी जुटी है। साथ ही यह पता लगाया जा रहा है कि स्कूटी किसकी है और उसे दफ्तर के बाहर कब और किसने खड़ा किया था।

Posted inPunjab