पंजाबी सिंगर मनकीरत औलख को बंबीहा गैंग की तरफ से जान से मारने की धमकी मिली है। गैंगस्टर लक्की पटियाल की एक ऑडियो सामने आई है, जिसमें उसने सेक्टर-9 चंडीगढ़ में हुए प्रॉपर्टी डीलर मर्डर की जिम्मेदारी ली है।
ऑडियो में उसने कहा कि अब अगला नंबर मनकीरत औलख का है, चाहे वह कितनी भी सुरक्षा ले ले। गैंगस्टर ने यह भी दावा किया कि मारे गए प्रॉपर्टी डीलर क्राइम में शामिल था और विरोधियों को जानकारी देता था।
बता दें कि बुधवार को सेक्टर-9 में प्रॉपर्टी डीलर को 12 गोलियां मारकर हत्या की गई थी, जिसके बाद से इलाके में दहशत का माहौल है।

