पंजाब: मोहाली के SSP ऑफिस के बाहर बुधवार को दिनदहाड़े एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। कड़ी सुरक्षा वाले इलाके में हुई इस वारदात से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान उत्तराखंड के रुड़की निवासी गुरप्रीत के रूप में हुई है, जिसे हमलावरों ने तीन गोलियां मारीं और मौके से फरार हो गए।
घटना की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और पूरे इलाके को सील कर दिया गया। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से सबूत जुटाए, जबकि शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया गया है।
पुलिस के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में मामला आपसी रंजिश से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। हमलावरों की पहचान के लिए आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। इस घटना ने SSP कार्यालय जैसे हाई-सिक्योरिटी जोन की सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

