फाजिल्का के भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर नशा तस्करी की बड़ी कोशिश नाकाम कर दी गई। पाकिस्तान से आए तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर नशीले पदार्थ भेजने की कोशिश कर रहे थे, तभी BSF जवानों ने फायरिंग कर दी, जिसके बाद आरोपी वापस भाग गए। काउंटर इंटेलीजेंस फिरोजपुर और BSF के संयुक्त सर्च ऑपरेशन में करीब 6.5 किलोग्राम हेरोइन बरामद की गई, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करोड़ों में बताई जा रही है। यह कार्रवाई बीओपी GG-2 के पास, गांव महात्मा नगर इलाके में की गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Posted inPunjab