क्राइम खबरनामा, गौरव नागपाल : मोगा जिले में एक निजी वोल्वो बस ने पुलिस की गाड़ी को टक्कर मार दी, जिससे पाँच पुलिसकर्मी घायल हो गए। टक्कर के बाद पीछे से आ रही कई अन्य गाड़ियाँ भी बस से जा टकराईं, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
यह हादसा अजीतवाल क्षेत्र के किल्ली चाहल के पास हुआ, जो आम आदमी पार्टी की ‘युद्ध नशा विरुद्ध फेस टू’ रैली स्थल से कुछ दूरी पर स्थित है।
घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया। बस और अन्य वाहनों में सवार सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

