अमृतसर: शादी से मना करने पर सिरफिरे आशिक ने लड़की के घर के बहार चलाई गोलियां, गिरफ्तार

अमृतसर: शादी से मना करने पर सिरफिरे आशिक ने लड़की के घर के बहार चलाई गोलियां, गिरफ्तार

क्राइम खबरनामा, गौरव नागपाल : अमृतसर में शादी करने से मना करने पर युवक ने लड़की के घर पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने युवक को पिस्टल और उसके साथी सहित गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी मुताबिक आरोपी गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी की लड़की से शादी की बात चल रही थी।

लेकिन लड़की ने किसी वजह से शादी के लिए मन कर दिया। जिसके बाद गुरप्रीत उससे शादी करने से मना कर दिया था। इसके बाद गुरप्रीत लड़की पर शादी का दबाव बना रहा था।

26 अप्रैल की रात करीब 2 बजे गुरप्रीत अपने एक साथी के साथ बाइक पर आया। गुरप्रीत के हाथ में पिस्तौल थी। आरोपी ने लड़की के घर पर तीन फायर किए। इसके बाद हवा में दो फायर करते हुए साथी के साथ फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *