लुधियाना के जोधां इलाके में पटाखा फैक्ट्री में जोरदार ब्लास्ट से पूरी इमारत गिर गई। हादसे में 18 वर्षीय मोहम्मद कैफ की मौत हो गई, जबकि कई गंभीर रूप से घायल है। जिन्हे इलाज के लिए तुरंत अस्पत्ताल पहुँचाया गया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आंधी के दौरान बिजली गिरने से शॉर्ट सर्किट हुआ, जिसके बाद सिलेंडर फटने से धमाका हुआ। मौके पर फायर ब्रिगेड, एंबुलेंस और सेना की टीम पहुंची। मलबे में विस्फोटक सामग्री होने के चलते रेस्क्यू ऑपरेशन सावधानी से जारी है।

Posted inPunjab