पंजाब में तरनतारन के गांव चीमा खुर्द में शनिवार रात दो गुटों के झगड़े ने खूनी रूप ले लिया। खजान सिंह (50), जो मेहनत-मजदूरी कर परिवार का पालन करते थे, घर के बाहर मौजूद थे। झगड़े के दौरान कुछ लोगों ने पहले मारपीट की, जिसे रोकने की कोशिश में खजान सिंह बीच-बचाव करने लगे।
करीब 20 मिनट बाद हमलावर दोबारा हथियारों के साथ लौटे, ट्रांसफार्मर पर ईंट मारकर बिजली बंद की और फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान खजान सिंह के सिर में गोली लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने बेटे के बयान पर 14 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने सराय अमानत खां थाना के बाहर धरना देकर कार्रवाई की मांग की।
