क्राइम खबरनामा, गौरव नागपाल: आम आदमी पार्टी के विधायक कुलवंत सिंह ने निजी कारणों से पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन (PCA) के सचिव पद से इस्तीफा दे दिया है। बताया जा रहा है कि विधायक होने के कारण वे इस पद को पूरा समय नहीं दे पा रहे थे।
कुलवंत सिंह को 12 जुलाई को बिना विरोध सचिव चुना गया था। अब यह पद खाली हो गया है और नए चुनाव कराए जाएंगे।
गौरतलब है कि PCA चुनाव में सभी अहम पदों पर आम आदमी पार्टी के नेता विजयी हुए थे। अमरजीत सिंह मेहता अध्यक्ष, दीपक बाली उपाध्यक्ष, सिद्धार्थ शर्मा संयुक्त सचिव और सुनील गुप्ता कोषाध्यक्ष चुने गए थे।