खन्ना में लूटकांड के आरोपी ने पुलिस पर चलाई गोली, जवाबी कार्रवाई में घायल

खन्ना में लूटकांड के आरोपी ने पुलिस पर चलाई गोली, जवाबी कार्रवाई में घायल

क्राइम खबरनामा, गौरव नागपाल : पंजाब के खन्ना के समराला में आज सुबह एक मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी को हथियार बरामद करने के लिए लेकर जा रही थी, तभी उसने छिपी हुई पिस्तौल निकालकर पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी। उसे समराला के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कुछ दिन पहले हेडों इलाके में तीन बाइक सवार मजदूरों पर फायरिंग कर उनकी बाइक लूट ली गई थी। इस मामले में पुलिस ने पहले ही दो आरोपियों को मोरिंडा से गिरफ्तार किया था। एक आरोपी को पिस्तौल बरामद करवाने ले जाया गया था, जहां उसने हमला किया। पुलिस ने फौरन कार्रवाई करते हुए उसे मौके पर ही दबोच लिया। मामले की जांच जारी है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *