पंजाब के इस जिले में महिला थाने की दीवार पर लिखे खालिस्तानी नारे, जांच में जुटी पुलिस

पंजाब के इस जिले में महिला थाने की दीवार पर लिखे खालिस्तानी नारे, जांच में जुटी पुलिस

क्राइम खबरनामा, गौरव नागपाल : पंजाब के बठिंडा से बड़ी खबर सामने आई है। शुक्रवार रात महिला थाने की दीवार पर खालिस्तानी नारे लिख दिए गए। घटना के बारे में सुबह पता चला तो आनन फानन में पुलिस की कई टीमें जांच के लिए मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने सबसे पहले लिखे गए नारों को पेंट कराकर मिटाया।

उक्त एरिया शहर का हाई सेंसिटिव एरिया माना जाता है। इन जगहों पर 24 घंटे सुरक्षाकर्मी तैनात रहते हैं। मगर फिर भी आरोपी आए और वारदात करके फरार हो गए। वारदात के बाद पुलिस की सुरक्षा पर सवालिया निशान खड़ा हुआ है।फिलहाल, पुलिस ने एरिया के सीसीटीवी के सीसीटीवी खंगालने शुरू कर दिए हैं।

 

 

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *