पंजाब में जिहादी साजिश का भंडाफोड़, सोशल मीडिया से फैला रहे थे कट्टरपंथ, दुबई से मिली फंडिंग, 3 गिरफ्तार

पंजाब में जिहादी साजिश का भंडाफोड़, सोशल मीडिया से फैला रहे थे कट्टरपंथ, दुबई से मिली फंडिंग, 3 गिरफ्तार

पंजाब के मलेरकोटला जिले में पुलिस ने भारत विरोधी गतिविधियों और जिहादी साजिश की योजना बना रहे तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान फरहान अंजुम, अदनान खान उर्फ नन्नू और वारिस अली के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके पास से 32 बोर का देसी पिस्टल, तीन जिंदा कारतूस और चार मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार आरोपी सोशल मीडिया के जरिए कट्टरपंथी विचारधारा फैलाकर युवाओं को जिहादी गतिविधियों के लिए उकसा रहे थे। पूछताछ में सामने आया कि वे पाकिस्तानी धार्मिक प्रचारकों के भड़काऊ वीडियो से प्रभावित थे और दुबई से उन्हें करीब 2500 रुपये की फंडिंग भी मिली थी। पुलिस अब मोबाइल फोन और सोशल मीडिया अकाउंट्स की जांच कर रही है, जिससे मामले में और खुलासे होने की संभावना है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *