पंजाब में ISI समर्थित आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, 3 गिरफ्तार, दो हैंड ग्रेनेड और विदेशी ग्लॉक पिस्टल बरामद

पंजाब में ISI समर्थित आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, 3 गिरफ्तार, दो हैंड ग्रेनेड और विदेशी ग्लॉक पिस्टल बरामद

पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस विंग ने ISI समर्थित आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से दो हैंड ग्रेनेड और एक विदेशी ग्लॉक पिस्टल बरामद हुई है, जिन पर पाकिस्तान ऑर्डनेंस फैक्ट्री (POF) की मार्किंग मिली है।

यह मॉड्यूल विभिन्न राज्यों में पुलिस ठिकानों को निशाना बनाने की साजिश रच रहा था। एक आरोपी को गुजरात ATS के साथ संयुक्त ऑपरेशन में अहमदाबाद से पकड़ा गया। अमृतसर के SSOC थाने में मामला दर्ज कर आगे जांच जारी है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *