क्राइम खबरनामा, गौरव नागपाल: पंजाब सरकार ने एक बार फिर पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया है। पंजाब पुलिस विभाग में 2 IPS समेत 4 अफसरों की ट्रांसफर कर दी है। इनमें UN असाइनमेंट से लौटे IPS कौस्तुभ शर्मा को ANTF का IG लगाया गया है। केंद्रीय डेपुटेशन से लौटे IPS आशीष चौधरी को काउंटर इंटेलिजेंस का IG लगाया गया है। इसके अलावा PPS अधिकारी AIG वरिंदर सिंह बराड़ और जगतप्रीत सिंह को विजिलेंस ब्यूरो में तैनात किया गया है।


