पंजाब में अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, नाबालिग सहित 4 आरोपी काबू, 7 पिस्तौल, जिंदा कारतूस बरामद

पंजाब में अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, नाबालिग सहित 4 आरोपी काबू, 7 पिस्तौल, जिंदा कारतूस बरामद

पंजाब: अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। इस दौरान एक नाबालिग सहित 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर 7 पिस्तौल, जिंदा कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी पाकिस्तान स्थित तस्करों से सोशल मीडिया के जरिए जुड़े थे और अटारी सेक्टर के पास हथियार मंगवाकर उन्हें पंजाब में सप्लाई करते थे। मामले में थाना छेहरटा में FIR दर्ज कर जांच जारी है। DGP गौरव यादव ने अवैध हथियारों और संगठित अपराध के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति दोहराई है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *