पंजाब में अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार, 18 पिस्टल, 1847 जिंदा कारतूस और 42 मैगजीन बरामद

पंजाब में अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार, 18 पिस्टल, 1847 जिंदा कारतूस और 42 मैगजीन बरामद

क्राइम खबरनामा, गौरव नागपाल:   : पंजाब पुलिस ने फाजिल्का जिले में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सक्रिय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, इस गिरोह के तार पाकिस्तान से जुड़े हुए हैं।

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि आरोपियों को विदेश में बैठे हैंडलर्स का समर्थन प्राप्त था। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने 18 पिस्टल, 1847 जिंदा कारतूस और 42 मैगजीन बरामद की हैं।

प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि गिरोह पंजाब में सक्रिय गैंगस्टरों को हथियार सप्लाई कर रहा था, जिनका इस्तेमाल आपराधिक गतिविधियों में किया जाना था।

पुलिस अब नेटवर्क के फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक की पहचान कर रही है और पूरे गिरोह को खत्म करने के लिए विशेष अभियान चला रही है। डीजीपी ने संकेत दिए हैं कि जल्द ही और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *