आम आदमी पार्टी के सनौर से विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा को पटियाला सेंट्रल जेल से बठिंडा सेंट्रल जेल शिफ्ट कर दिया गया है। रेप केस में वे ज्यूडिशियल रिमांड पर थे। जेल विभाग ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए यह फैसला लिया है।
बताया जा रहा है कि बठिंडा जेल को ज्यादा सुरक्षित माना जाता है, हालांकि वहां कई हार्डकोर अपराधी भी बंद हैं। पठानमाजरा को 25 मार्च को ग्वालियर से गिरफ्तार किया गया था। परिवार ने शिफ्टिंग को परेशान करने की कार्रवाई बताया है।

