गुरदासपुर में पुलिसकर्मियों की हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया

गुरदासपुर में पुलिसकर्मियों की हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया

क्राइम खबरनामा, गौरव नागपाल :  गुरदासपुर में ASI और होमगार्ड जवान की हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। बुधवार सुबह पुराना शाला इलाके में पुलिस और आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें मुख्य आरोपी रणजीत सिंह मारा गया। पुलिस टीम उसे पकड़ने पहुंची थी, लेकिन आरोपी ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में वह घायल हुआ और बाद में अस्पताल में उसकी मौत हो गई।

इस हत्याकांड में पहले आलिनंगल निवासी दिलावर सिंह को गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ के दौरान रणजीत सिंह और इंद्रजीत का नाम सामने आया, जिसके बाद पुलिस उनकी तलाश में जुटी थी। मुठभेड़ के दौरान दोरांगला थाना प्रभारी की गाड़ी भी दुर्घटनाग्रस्त हो गई, हालांकि पुलिस टीम सुरक्षित रही।

बताया जा रहा है कि 22 फरवरी को भारत-पाक सीमा के पास स्थित आदियां पुलिस चौकी में ASI गुरनाम सिंह और होमगार्ड जवान अशोक कुमार के शव मिले थे। फिलहाल हत्या की वजह की जांच जारी है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *