Breaking News: गुरदासपुर में दो पुलिसकर्मियों के बीच हुई झड़प ने खूनी रूप ले लिया। दोरंगला थाना क्षेत्र के आदिया गांव में दोनों ने एक-दूसरे पर गोली चला दी, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। मृतकों की पहचान अशोक कुमार और गुरनाम सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल झड़प की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।

Posted inPunjab