क्राइम खबरनामा, गौरव नागपाल :पंजाब की पंथक राजनीति में बड़ा बदलाव हुआ है। श्री अकाल तख्त साहिब की ओर से गठित भर्ती कमेटी के चुनावी इजलास में पूर्व जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह को सर्वसम्मति से शिरोमणि अकाली दल (बागी गुट) का नया अध्यक्ष चुना गया है। यह इजलास अमृतसर के बुर्ज अकाली फुलासर स्थित निहंग संगठन बुड्ढा दल के कार्यालय में हुआ।
इजलास में संता सिंह ने उनका नाम प्रस्तावित किया, जिस पर किसी ने विरोध नहीं किया। इसी इजलास में ऑल इंडिया सिख स्टूडेंट फेडरेशन के पूर्व अध्यक्ष भाई अमरीक सिंह की बेटी बीबी सतवंत कौर को सिख काउंसिल की अध्यक्ष चुना गया।
भर्ती कमेटी का दावा है कि संगठन ने 12 लाख से अधिक सदस्य और करीब 12,000 डेलिगेट्स बनाए हैं, जिनमें से 500 डेलिगेट्स ने अध्यक्ष का चुनाव किया।