सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के मास्टरमाइंड गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के माता-पिता गिरफ्तार

सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के मास्टरमाइंड गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के माता-पिता गिरफ्तार

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के मास्टरमाइंड गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के माता-पिता को श्री मुक्तसर साहिब पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी रात करीब 10 बजे दो साल पुराने रंगदारी मामले में की गई। आरोपी शमशेर सिंह और उसकी पत्नी प्रीतपाल को अमृतसर में गोल्डन टेंपल के पास एक होटल से पकड़ा गया।

पुलिस के अनुसार, वर्ष 2024 में एक शिक्षक से 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई थी और परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई थी। इस संबंध में 3 दिसंबर 2024 को एफआईआर दर्ज की गई थी। जांच में सामने आया कि गोल्डी बराड़ के माता-पिता के पास आय का कोई वैध स्रोत नहीं था और वे फिरौती की रकम से ही गुजारा कर रहे थे। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *