इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। पंजाब में वेयरहाउस DM गगनदीप सिंह रंधावा सुसाइड मामले में पूर्व मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर को फतेहगढ़ साहिब के मंडी गोबिंदगढ़ इलाके से गिरफ्तार कर लिया गया है। दूसरी तरफ, रंधावा का पोस्टमॉर्टम अभी तक नहीं हो पाया है और उनका शव अमृतसर के अस्पताल में रखा गया है। पुलिस टीम, DCP रविंदर पाल सिंह की अगुवाई में, सबूत जुटाने के लिए परिवार के पास पहुंची और मोबाइल फोन मांगा, लेकिन परिजनों ने साफ इनकार करते हुए पहले सख्त कार्रवाई की मांग रखी। कांग्रेस सांसद गुरजीत औजला ने इस मामले को संसद में उठाया, जिसके बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने CBI जांच पर सहमति के संकेत दिए हैं। अब सभी की नजर इस बात पर है कि जांच कब और कैसे CBI को सौंपी जाएगी।

Posted inPunjab
