लुधियाना लाडोवाल टोल प्लाजा पर फायरिंग,  VIP लाइन में जाने की जिद पर चली गोलियां

लुधियाना लाडोवाल टोल प्लाजा पर फायरिंग, VIP लाइन में जाने की जिद पर चली गोलियां

क्राइम खबरनामा, गौरव नागपाल: पंजाब के लुधियाना में लाडोवाल  टोल प्लाजा पर देर रात फायरिंग की घटना ने हड़कंप मचा दिया। XUV में सवार कुछ लोग VIP लाइन से बिना टैक्स दिए निकलने की जिद कर रहे थे। टोल कर्मी द्वारा ID कार्ड मांगने पर आरोपियों ने गुस्से में आकर टोल कर्मियों पर गोलियां चला दीं। गनीमत यह रही कि कोई घायल नहीं हुआ।

टोल कर्मी कुलजीत सिंह ने बताया कि रात करीब 10:30 बजे XUV में 7–8 युवक फिल्लौर की ओर जा रहे थे। खुद को किसी विभाग का “चेयरमैन” बताकर VIP लाइन से जाने की मांग कर रहे थे। जब कार्ड न दिखाने पर उन्हें रोका गया, तो पहले मारपीट की और बाद में सीधे गोलीबारी शुरू कर दी। हमलावरों ने 4–5 फायर किए।

गोलियों की आवाज सुनकर अन्य कर्मचारी बाहर निकल आए, जिसके बाद हमलावर कार लेकर फरार हो गए। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *