क्राइम खबरनामा, गौरव नागपाल : किसानों का दिल्ली कूच शुरू हो गया है। 101 किसानों ने पैदल अंबाला की तरफ बढ़ते हुए 2 बैरिकेड पार कर लिए हैं। अब उन्हें हरियाणा पुलिस और पैरामिलिट्री के बैरिकेड पर रोक लिया गया है।
किसानों ने बैरिकेड और कंटीले तार उखाड़ दिए हैं। इसके बाद हरियाणा पुलिस ने उन्हें चेतावनी दी। किसान और पुलिस आमने-सामने आ गए हैं। हरियाणा पुलिस किसानों को आगे बढ़ने से रोकने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े, उन पर पेपर स्प्रे भी किया गया।
किसानों के प्रदर्शन को देखते हुए हरियाणा की गृह सचिव सुमिता मिश्रा ने पंजाब-हरियाणा के बॉर्डर से सटे अंबाला के 11 गांवों में इंटरनेट बंद करने का आदेश दिया है।
किसान नेता सरवण पंधेर ने कहा कि हम शांतिपूर्ण तरीके से जाना चाहते थे। हमें जंतर-मंतर या रामलीला मैदान में जगह दे देते। हम वहां अपनी बात रख पाते। हमारे साथ क्या किया जा रहा, यह पूरी दुनिया देख रही है।