क्राइम खबरनामा, गौरव नागपाल :पंजाब पुलिस के ऑपरेशन प्रहार 2.0 के दूसरे दिन बड़ी कार्रवाई सामने आई है। पहले ही दिन लुधियाना के खन्ना में पंजाबी सिंगर परमजीत कौर को नशे के साथ गिरफ्तार किया गया। वहीं मोहाली में बीएमडब्ल्यू सवार दो लोगों को हेरोइन समेत पकड़ा गया।
ऑपरेशन के तहत अब तक 1200 से ज्यादा लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस की ओर से ड्रोन टेक्नोलॉजी और सख्त वाहन चेकिंग के जरिए अपराधियों पर शिकंजा कसा जा रहा है।
पुलिस ने साफ किया है कि गैंगस्टर हों या नशा तस्कर, किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा और ऑपरेशन पूरी ताकत से जारी रहेगा।

