अमृतसर में नशे ने ली फुटबॉल खिलाड़ी की जान, पुलिसकर्मी का बेटा बना शिकार

अमृतसर में नशे ने ली फुटबॉल खिलाड़ी की जान, पुलिसकर्मी का बेटा बना शिकार

क्राइम खबरनामा, गौरव नागपाल :  अमृतसर के थाना कोट खालसा अंतर्गत गुरु नानकपुरा इलाके में नशे ने एक और परिवार उजाड़ दिया। 26 वर्षीय आकाश, जो फुटबॉल खिलाड़ी था और बीएससी पास था, कथित तौर पर नशे का इंजेक्शन लगाने से मौत का शिकार हो गया।

आकाश पहले भी नशे की लत से जूझ रहा था और कई बार नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती रह चुका था। उसके पिता अशोक सैनी, जो पंजाब पुलिस में होमगार्ड हैं, ने बताया कि देर रात बेटे को नशा मुक्ति केंद्र से घर लाया गया था। सुबह वह एक दोस्त के साथ बाहर गया और वहीं नशे का इंजेक्शन लेने के बाद उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद आरोपी दोस्त फरार हो गया। गुस्साए परिजनों ने देर रात शव सड़क पर रखकर पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *