पंजाब के लुधियाना में DMC पुलिस चौकी के इंचार्ज ASI स्वर्ण सिंह का मंगलवार देर रात निधन हो गया। वह पिछले कुछ दिनों से गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे और इलाज के लिए दयानंद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (DMC) में भर्ती थे। डॉक्टरों की लगातार कोशिशों के बावजूद उनकी हालत में सुधार नहीं हो सका। ASI स्वर्ण सिंह के निधन की खबर मिलते ही पूरे पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई। सुबह से ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और सहकर्मी उनके परिजनों से मिलकर दुख साझा कर रहे हैं।

Posted inPunjab