पंजाब कैबिनेट की 23 फरवरी को हुई बैठक के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ‘मेरी रसोई’ स्कीम लॉन्च करने की घोषणा की। इस योजना के तहत प्रदेश के 40 लाख नीले कार्ड धारक परिवारों को हर तीन महीने में एक फूड किट दी जाएगी।
किट में गेहूं के साथ 2 किलो उड़द-चना दाल, 2 किलो चीनी, 1 किलो आयोडीन नमक, 200 ग्राम हल्दी पाउडर और 1 लीटर सरसों का तेल शामिल होगा। CM मान ने कहा कि योजना का उद्देश्य बच्चों को पौष्टिक आहार उपलब्ध कराना और कुपोषण को कम करना है। पहली किट अप्रैल, मई और जून महीनों के लिए वितरित की जाएगी।
इस दौरान उन्होंने बताया कि पंजाब का बजट सेशन 6 मार्च से शुरू होकर 16 मार्च तक चलेगा।

