क्राइम खबरनामा, गौरव नागपाल: बड़ी खबर अमृतसर से सामने आई है। अजनाला के सुधार गांव में दिन दिहाड़े अज्ञात बदमाशों ने डॉक्टर पर गोलियां चला दी। जानकारी के अनुसार, डॉक्टर अपने अस्पताल में मौजूद थे, तभी दो युवक मरीज बनकर अंदर घुसे और अंधाधुंध गोलियां चला दीं। घटना सीसीटीवी कमरों में कैद हो गई है। घायल डॉक्टर की पहचान कुलविंदर सिंह के रूप में हुई है। अमृतसर के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
बताया जा रहा है कि डॉक्टर को पहले से ही फिरौती की धमकियां मिल रही थीं। कुछ समय पहले भी उनके अस्पताल के बहार गोलियां चली थी, उस समय भी उनसे फिरौती की मांग की जा रही थी। आज की घटना भी उसी साजिश का हिस्सा लग रही है। फिलहाल पुलिस सारे मामले की जाँच कर रही है। आरोपियों के पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे है।