क्राइम खबरनामा, गौरव नागपाल :आय से अधिक संपत्ति मामले में करीब 9 महीने से जेल में बंद पंजाब के पूर्व मंत्री व शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। पार्टी प्रवक्ता अर्शदीप सिंह कलेर के अनुसार सुप्रीम कोर्ट ने मजीठिया को जमानत दे दी है। इस बीच आज गुरिंदर सिंह ढिल्लों, प्रमुख डेरा ब्यास, उनसे मिलने नाभा जेल पहुंचे। इस दौरान डेरा ब्यास प्रमुख ने पहली बार जेल परिसर में मौजूद पत्रकारों से बातचीत भी की।

Posted inPunjab
