लुधियाना में ANTF का बड़ा एक्शन, अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट का भंडाफोड़, भारी मात्रा में नशा बरामद, 6 गिरफ्तार

लुधियाना में ANTF का बड़ा एक्शन, अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट का भंडाफोड़, भारी मात्रा में नशा बरामद, 6 गिरफ्तार

लुधियाना में पुलिस की एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चल रहे ड्रग्स नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए 6 मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह विदेशों से एयर कूरियर के जरिए पार्टी ड्रग्स मंगाकर पंजाब के रईस युवाओं तक पहुंचा रहा था।

रेड के दौरान 1215 MDMA टैबलेट, 263 ग्राम कोकीन, 82 ग्राम ICE (मैथाम्फेटामाइन), 1.251 किलो THC, 16 ग्राम मैजिक मशरूम, 400 ग्राम अफीम और ₹9 लाख ड्रग मनी बरामद हुई है।

आरोपी एन्क्रिप्टेड ऐप्स जैसे सिग्नल और टेलीग्राम के जरिए कोड वर्ड में डील करते थे। पुलिस अब इस नेटवर्क के विदेशी आका और स्थानीय कनेक्शन की जांच में जुटी है। अधिकारियों ने साफ कहा है कि ड्रग्स के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत पूरे सिंडिकेट की जड़ तक पहुंचकर कार्रवाई की जाएगी।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *