क्राइम खबरनामा, गौरव नागपाल : मोहाली में नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई कर रहे एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) के असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर हरविंदर सिंह का बदमाशों ने अपहरण कर लिया और बेरहमी से मारपीट की। घटना 24-25 फरवरी की रात की है, जब एएसआई खाना लेने बाहर निकले थे। ग्रे स्विफ्ट डिजायर कार में सवार आरोपियों ने एयरपोर्ट का रास्ता पूछने के बहाने उन्हें गाड़ी में खींच लिया।
आरोपियों ने उन्हें चिट्टा मामलों में कार्रवाई का बदला लेने की धमकी दी और आगे केस दर्ज न करने की चेतावनी दी। मारपीट के बाद उन्हें बेहोश समझकर सड़क पर फेंक दिया गया।
मामले में सोहाना थाने में केस दर्ज कर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए नवदीप, संजू, बलविंदर उर्फ बिल्ला, रमनीत और जगदीप उर्फ जगी को गिरफ्तार कर लिया है। मेडिकल रिपोर्ट में तीन ब्लंट इंजरी की पुष्टि हुई है। पुलिस जांच जारी है।

