Breaking News: आम आदमी पार्टी का एक और विधायक गिरफ्तार, शारीरिक शोषण मामले में था भगोड़ा

Breaking News: आम आदमी पार्टी का एक और विधायक गिरफ्तार, शारीरिक शोषण मामले में था भगोड़ा

क्राइम खबरनामा, गौरव नागपाल:  लंबे समय से फरार चल रहे सनौर के विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा को आखिरकार पुलिस ने मध्य प्रदेश के ग्वालियर के पास से गिरफ्तार कर लिया है। पठानमाजरा के खिलाफ पटियाला के सिविल लाइन थाने में एक महिला की शिकायत पर शारीरिक शोषण का मामला दर्ज किया गया था। केस दर्ज होने के बाद से ही वह लगातार फरार चल रहे थे और पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई थी।

जांच के दौरान पुलिस ने हरियाणा के एक गांव में भी छापेमारी की, लेकिन आरोपी वहां से बच निकला। फरारी के दौरान वह सोशल मीडिया पर वीडियो डालकर विदेश में होने का भ्रम पैदा करता रहा।हालांकि, पुलिस की तकनीकी जांच और गुप्त सूचनाओं के आधार पर उसकी लोकेशन मध्य प्रदेश में ट्रेस की गई।

इसके बाद पटियाला पुलिस की विशेष टीम ने ग्वालियर के पास घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।अब आरोपी को पटियाला लाया जा रहा है, जहां उसे अदालत में पेश कर आगे की पूछताछ की जाएगी।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *