चंडीगढ़ में जिम के बाहर प्रॉपर्टी डीलर की हत्या करने वाले शूटरों का AGTF ने हरियाणा में किया एनकाउंटर

चंडीगढ़ में जिम के बाहर प्रॉपर्टी डीलर की हत्या करने वाले शूटरों का AGTF ने हरियाणा में किया एनकाउंटर

चंडीगढ़ के सेक्टर-9 में जिम के बाहर प्रॉपर्टी डीलर चरणप्रीत सिंह की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या करने वाले दो शूटरों का हरियाणा के कैथल में पुलिस से एनकाउंटर हुआ। बाइक पर हेलमेट पहनकर आए हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग की थी, जिसमें चरणप्रीत को 8 गोलियां लगीं और मौके पर ही मौत हो गई थी।

मुठभेड़ में घायल आरोपियों की पहचान पीयूष पहलवान (फिरोजपुर) और सुमित उर्फ प्रीतम शाह (नवांशहर) के रूप में हुई है। दोनों लकी पटियाला गैंग से जुड़े बताए जा रहे हैं और फिलहाल पुलिस कस्टडी में उनका इलाज चल रहा है। जांच में यह भी सामने आया कि एक आरोपी कुछ दिन पहले ही मलेशिया से नेपाल के रास्ते अवैध तरीके से भारत में दाखिल हुआ था। पंजाब AGTF ने कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *