लुधियाना जिले के कस्बा मुल्लापुर में एक लग्जरी कार शोरूम की सुरक्षा में तैनात पुलिस कॉन्स्टेबल अनोज मसीह (25) की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत हो गई। गोली उनकी गर्दन के पास लगी। घटना सुबह करीब 5 बजे की बताई जा रही है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार गोली उनके ही हथियार से चली हो सकती है, हालांकि आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। अनोज गुरदासपुर जिले के गांव लक्खा कलां के रहने वाले थे और उन्हें पिता के निधन के बाद नौकरी मिली थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

