चंडीगढ़ के सेक्टर-37 स्थित पंजाब भाजपा मुख्यालय के बाहर हुए ब्लास्ट मामले को पंजाब पुलिस ने सुलझा लिया है। DGP गौरव यादव के मुताबिक काउंटर इंटेलिजेंस और चंडीगढ़ पुलिस के जॉइंट ऑपरेशन में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि 2 मुख्य आरोपी अभी फरार हैं।
पुलिस ने आरोपियों के पास से एक ग्रेनेड और हथियार बरामद किए हैं। जांच में सामने आया है कि इस साजिश के तार विदेश में बैठे हैंडलर्स और ISI से जुड़े हैं, जिसका मकसद पंजाब में अशांति फैलाना था।
