पंजाब में 3 नकली पुलिसकर्मी गिरफ्तार, वर्दी की आड़ में बड़ी वारदात को अंजाम देने वाले थे, विदेशी पिस्टल और फर्जी आईडी के साथ दबोचे गए

पंजाब में 3 नकली पुलिसकर्मी गिरफ्तार, वर्दी की आड़ में बड़ी वारदात को अंजाम देने वाले थे, विदेशी पिस्टल और फर्जी आईडी के साथ दबोचे गए

पंजाब के मलेरकोटला में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन नकली पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से पुलिस वर्दी, फर्जी आईडी कार्ड और 3 विदेशी पिस्टल बरामद हुई हैं।गिरफ्तार आरोपी तरनतारन जिले के रहने वाले हैं, जिनकी पहचान रणबीर सिंह उर्फ दीपा, हरप्रीत सिंह और गुरलाल के रूप में हुई है। पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी पुलिस की वर्दी पहनकर लोगों को धमकाते हैं और किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने मलेरकोटला आ रहे हैं।

सूचना के आधार पर क्राइम ब्रांच ने ट्रैप लगाकर पहले रणबीर सिंह को पकड़ा। पूछताछ में उसने अपने दो साथियों के आने और वारदात की योजना का खुलासा किया। इसके बाद पुलिस ने नाभा रोड के पास दोनों अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी गगन अजीत सिंह के अनुसार, आरोपी मलेरकोटला, पटियाला और संगरूर में वारदात करने की योजना बना रहे थे। फिलहाल तीनों को कोर्ट में पेश कर रिमांड लिया जाएगा और यह पता लगाया जाएगा कि विदेशी हथियार कहां से आए और इनके पीछे कौन सा गिरोह सक्रिय है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *