क्राइम खबरनामा, गौरव नागपाल : अमृतसर में सीमा पार से नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस टीम ने एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने तीन तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 6 किलो हेरोइन और 6 किलो ICE (क्रिस्टल मेथामफेटामाइन) बरामद की है। तस्करी में इस्तेमाल दो वाहन भी जब्त किए गए हैं।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपियों का सीधा संपर्क पाकिस्तान स्थित हैंडलर से था। गिरोह के सदस्य सीमा क्षेत्र में ड्रोन से गिराई गई खेप उठाकर पंजाब के अलग-अलग हिस्सों में सप्लाई करते थे। इस संबंध में एसएसओसी अमृतसर में एनडीपीएस एक्ट के तहत FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
Gaurav Yadav ने बताया कि पंजाब पुलिस नशा तस्करी के खिलाफ सख्त अभियान चला रही है और राज्य को नशामुक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने लोगों से संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की है।
