आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा में बड़ा बदलाव करते हुए राघव चड्ढा को उपनेता पद से हटा दिया है। उनकी जगह अशोक मित्तल को डिप्टी लीडर बनाया गया है। पार्टी ने इस संबंध में राज्यसभा सचिवालय को पत्र भेज दिया है। सूत्रों के अनुसार, हाल के दिनों में चड्ढा की पार्टी मुद्दों पर चुप्पी के बीच यह कार्रवाई हुई है। साथ ही, उन्हें सदन में बोलने के लिए समय न देने की भी सिफारिश की गई है। इससे पहले उन्हें स्टार प्रचारकों की सूची से भी बाहर किया जा चुका है।

Posted inPolitics
